[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर बिजली करंट से महिला की मौत

बिजली करंट से महिला की मौत

0
बिजली करंट से महिला की मौत

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र की ध्रुवगामा पंचायत के मुसहरी टोल में रविवार की देर रात बिजली करंट से महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रविवार की रात महिला अपने घर से बाहर निकल रही थी. इसी दौरान खुला तार में पैर सट गया. जिसके के कारण बिजली करंट शरीर में प्रवाहित हो गया. जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई. परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में ले गये. जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान दुर्गा मुसहरी टोल के बतहु सदा की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है. घटना से गांव में मातम है. मामले में पंचायत के मुखिया राजेश कुमार ने प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जतायी है.

तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने की खबर से लोग हताश

विद्यापतिनगर : तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. अखबार में छपी खबर ने भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के तन-मन में आग लगा दी है. खबर को लेकर सन्नाटा पसर गया है. हजारों विद्युत उपभोक्ता के साथ लाखों लोग विद्युत बाधित होने से पूर्व उबाल खा रहे हैं. लोगों की माने तो भीषण गर्मी को देखते हुए पदाधिकारी को यह निर्णय तत्काल वापस ले लेना चाहिए. वरना विद्युत के अभाव में हुई घटना की जबावदेही उन अधिकारियों की होगी. लोगों का कहना है कि एक-दो दिन बारिश होने के बाद ऐसा निर्णय अधिकारियों को लेना चाहिए. ताकि भीषण गर्मी में कमी आते ही लोग विद्युत आपूर्ति के बाधित होने से ज्यादा परेशान नहीं होंगे. जानकारी हो कि विभाग ने 132 केवीए ट्रांसमिशन लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर क्षेत्र में तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी है. इसकी खबर मोहिउद्दीननगर के कनीय अभियंता राजनंदन कुमार के हवाले से देते हुए कहा गया है कि 11 जून से 13 जून तक सुबह आठ बजे से संध्या चार बजे तक बिजली गुल रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel