[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर आर्थिक तंगी के कारण ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान

आर्थिक तंगी के कारण ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान

0
आर्थिक तंगी के कारण ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान

समस्तीपुर . समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर गुरुवार सुबह एक महिला की लाश मिली है. आसपास के लोगों का कहना था कि ट्रेन से कट कर महिला ने आत्महत्या की है. उसकी पहचान जितवारपुर निजामत वार्ड 19 निवासी सुनील कुमार राय की पत्नी दीपा कुमारी (32) के रूप में की गयी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के इलाज के लिए पांच लाख रुपये का लोन ले रखा है, जिसका हर महीने साढ़ 13 हजार रुपये का किस्त भरना पड़ रहा था. पैसों की तंगी के कारण वह लोन नहीं चुका पा रही थी. इसलिए परेशान थी. बुधवार देर शाम पैसों की जुगाड़ में ही निकली थी. रात में घर नहीं लौटी. सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक के पास दो हिस्सों में बंटा मिला. घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना था कि महिला के पति सुनील कुमार राय राज मिस्त्री का काम करता है. लेकिन रोज काम नहीं मिल पाता है. पिछले दिनों वह बीमारी से काफी परेशान था. रहने के लिए घर भी नहीं है. आरपीएफ पोस्ट का कहना था कि लाश को मुफस्सिल थाने की पुलिस जब्त कर ली गई है. मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि लाश का पोस्टमार्टम करा दिया गया है. हालांकि अभी परिजनों की तरफ से किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है. बीमारी व घर बनाने को लिया था कर्ज ग्रामीणों का कहना है कि सुनील अक्सर बीमार रहता था. घर भी काफी पुराना हो चुका था. प्लास्टिक लगा कर ये लोग किसी तरह काम चला रहे थे. घर की दीवार को ठीक भी कराया था, लेकिन आय का स्रोत नहीं रहने के कारण वह किस्त की राशि भी नहीं चुका पा रही थी. इसके कारण वह काफी परेशान रहने लगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel