[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर रेल मंडल 28 स्टेशनों पर करेगा टिकट बुकिंग एजेंट का चयन

समस्तीपुर रेल मंडल 28 स्टेशनों पर करेगा टिकट बुकिंग एजेंट का चयन

0
समस्तीपुर रेल मंडल 28 स्टेशनों पर करेगा टिकट बुकिंग एजेंट का चयन

प्रतिनिधि, समस्तीपुर : रेल मंडल ने समस्तीपुर समेत 28 स्टेशनों पर जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक की चयन शुरू की है. इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और यात्रियों को टिकट खरीदने में सुविधा होगी. चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित कमीशन मिलेगा. उन्हें तीन वर्षों के लिए जिम्मेदारी दी जायेगी. मैट्रिक पास युवा आवेदन कर सकते हैं. आवेदन 20 अगस्त तक करना होगा. रेलवे के इस फैसले से मैट्रिक पास युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका मिलेगा. चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे द्वारा अधिकृत किया जायेगा कि वे अपने संबंधित स्टेशनों पर साधारण टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट जारी कर सकें. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी, बेतिया, रुसेरा घाट, सिमरी बख्तियारपुर, चकिया, मधुबनी, नरकटियागंज, जनकपुर रोड, मधेपुरा, सुपौल, झंझारपुर, सुगौली, बगहा, बैरगनिया, लहेरियासराय, हरनगर, बनमनखी, सकरी, पूर्णिया कोर्ट, मुरलीगंज, हसनपुर रोड और मोतीपुर रेलवे स्टेशनों पर टिकट एजेंट बहाल करने का निर्णय लिया है. रेलवे ने यह स्पष्ट किया है कि यह कमीशन आधारित कार्य होगा. चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक यात्री टिकट पर 2 रुपये और मासिक सीजन टिकट पर 5 रुपये की दर से भुगतान किया जायेगा. उन्हें तीन वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी जायेगी और उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर उनका कार्यकाल आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, यदि उनका कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उन्हें बीच में भी हटाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel