कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने से दो घर के साथ दस कट्ठा गेहूं की तैयार फसल जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार खरसंड पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 4 गोबरसिठ्ठा गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लगने से दो घर जल गये. पीड़ित परिवारों में राज कुमारी देवी व बबीता देवी के नाम शामिल हैं. इस घटना में घर के अंदर रखे अनाज, कपड़े सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान जल जाने का अनुमान है. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों व अग्निशमन दस्ता दल के द्वारा आग पर काबू पाया जा सका. समय पर आग पर काबू नहीं हो पाता तो बड़ी घटना हो सकती थी. दूसरी ओर प्रखंड के नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर पंचायत केशोपट्टी गांव में 11 हजार बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी दस कठ्ठा गेहूं की तैयार फसल जलकर खाक हो गये. पीड़ित में केशवपट्टी गांव के किसान रामचंद्र सिंह शामिल हैं. इस संबंध में सीओ शशि रंजन ने बताया कि हल्का कर्मचारी को भेज कर स्थल जांच करायी जायेगी. इसके बाद रिपोर्ट आने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.