[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने के आसार: 11 से 13 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने के आसार: 11 से 13 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

0
Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने के आसार: 11 से 13 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
11 से 13 जून तक तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

Weather Update: समस्तीपुर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय , पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने संयुक्त रूप से बिहार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून से 14 जून 2026 तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान विशेष रूप से 11 से 13 जून के बीच मेघगर्जन और तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है.

इन छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की आशंका

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर बिहार के कुछ जिलों में भारी मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. गोपालगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में 11 और 12 जून को 65 से 70 मिलीमीटर (मिमी) तक भारी बारिश होने की आशंका है. इन जिलों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है. इस दौरान लोगों को मेघगर्जन और वज्रपात से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

सामान्य से अधिक रहेगा तापमान, पुरवा हवाएं बढ़ाएंगी उमस

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 70-75 प्रतिशत और दोपहर में 20-25 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. हवा मुख्यतः पूर्वी दिशा (पुरवा) से 15 से 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान है, जिससे उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel