[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:हसनपुर बाजार में कई जगह जल जमाव से परेशानी

Samastipur News:हसनपुर बाजार में कई जगह जल जमाव से परेशानी

0
Samastipur News:हसनपुर बाजार में कई जगह जल जमाव से परेशानी

Samastipur News: हसनपुर : अल्प वर्षा के बावजूद ग्रामीण एवं मुख्य सड़कों पर कीचड़युक्त जल जमाव से आवागमन प्रभावित हो गई है. लोगों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है की हसनपुर बाजार में कई जगहों पर कीचड़युक्त जल जमाव होने से आने जाने वाले लोगों को कठिनाई तो होती ही है. साथ ही सड़क किनारे स्थित दुकानदारों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. दुकान के सामने कीचड़युक्त जल जमाव होने के कारण सामान्य दिनों की तरह ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं. इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी होता है. व्यावसायी इस तरह की समस्या को लेकर चिंता जाहिर करते हुए बताया कि पहली बार ऐसा नहीं होता है. कई बार इस तरह से पानी लग जाने से लोग दिक्कत में आते हैं. लोगों ने बताया कि पैदल चलना तो दूर बाइक सवार भी जलजमाव वाले क्षेत्रों में जाने से डरते हैं. उन्हें डर सताते रहता है कि कीचड़ में उनके कपड़े गंदे न हो जायें. लोग जरूरी कार्यों को देखकर ही बाजार जाना मुनासिब समझते हैं. बाजार में कई दिनों से मुख्य सड़कों पर कई जगह पर कीचड़युक्त पानी लग जाने से लोग परेशान है. आसपास के दुकानदार के अलावे रहने वाले लोग घरों में ही रहना मुनासिब समझते हैं. स्थानीय बुद्धिजीवियों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है. प्रशासन को इसके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है. इससे कि वर्षा के बाद पानी की निकासी आसानी तरीके से हो जाये. आसपास रहने वाले लोगों से भी अपील की गयी कि अपने-अपने घरों के पास सड़क के किनारे पानी निकलने के लिए रास्ता छोड़ें. लोगों ने बताया कि केवल आने-जाने वाले लोगों को कठिनाई नहीं होती है, वहां रहने वाले लोगों को भी समस्या झेलनी पड़ती है. ऐसे में वहां रहने वाले लोगों को भी सूझबूझ दिखाने की जरूरत है. लोग प्रशासन से इस समस्या का स्थाई निदान करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel