[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:विधि-विधान से हुई सृष्टि सृजक भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Samastipur News:विधि-विधान से हुई सृष्टि सृजक भगवान विश्वकर्मा की पूजा

0
Samastipur News:विधि-विधान से हुई सृष्टि सृजक भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Samastipur News:समस्तीपुर : सृष्टि के सृजक भगवान विश्वकर्मा की पूजा बुधवार को जिले भर में श्रद्धा से की गयी. कल कारखाने, वर्कशॉपों, अभियंत्रण संस्थानों, वाहन एजेंसी, मोटर वाहन, मशीनरी से जुडे विभिन्न प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गयी. विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. शहर के मुक्तापुर स्थित रामेश्वर जूट मिल, विद्युत कार्यालय, पुलिस केन्द्र, अग्निशमन कार्यालय, समस्तीपुर रेल मंडल कारखाना, कर्पूरीग्राम रैक प्वाइंट पर विशेष तैयारी की गयी थी. मुक्तापुर स्थित रामेश्वर जूट मिल को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया था. जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. शहर में भमरुपुर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौघरी के आवास पर विश्वकर्मा पूजन व भंडारा आयोजन किया गया. वाहनों की भी पूजा की गई. ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण एवं सृजन के देवता कहे जाते हैं. मान्यता है कि स्वर्गलोक से लेकर द्वारिका तक के रचयिता भगवान विश्वकर्मा है. मौके पर रमेश पाण्डेय, निखिल राज, नैतिक राज चौधरी मौजूद रहे. हसनपुर : स्थानीय चीनी मिल में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई. बाजार स्थित श्रीदेव होंडा में पंडित रामलाल झा ने कर्मी चंदन राउत को पूजा कराई. श्रीदेव होंडा के मुकेश चौधरी ने बताया कि पूजा के दिन 25 लोगों ने गाड़ी बुक कराई. बताया कि एजेंसी से दीपावली तक बाइक लेने वाले ग्राहकों को अलग-अलग मॉडलों में दस से पन्द्रह हजार तक की छूट दी जा रही है. 22 सितंबर तक अपनी बुकिंग करा लें. इसके अलावे ग्राहकों को एसेसरीज की सुविधा भी दी जा रही है. मौके पर राजीव कुमार सिंह पिंकू सिंह, सुप्रभात सानू, राजेश चौधरी, संजय चौधरी, जीत चौधरी, पवन कुमार सिंह, चंदन राउत, चंदन शर्मा, युगेश पंडित, चंदन ठाकुर, दीपक चौधरी, सौरभ सिंह, कपलेश्वर यादव, मो. अली जान, श्याम पासवान, सुधीर राम, रबिन साह, बीरबल यादव, कुंदन कुमार, रामउदय दास, मो. बसीर, सुनील कुमार यादव आदि थे. विद्युत उपकेंद्र पर ऑपरेटर हरिश्चंद्र सहनी ने पूजा की. मौके पर कनीय अभियंता संजीत कुमार, चंदन कुमार, राजेश पासवान, रघुनाथ पासवान, विपिन कुमार यादव, देवीलाल यादव, अर्पण कुमार, रौशन कुमार, मुन्ना सिंह आदि थे. उजियारपुर : बेलारी में वाहन मालिक सह राजद नेता कृष्ण कुमार सहनी ने अपने आवास पर बाबा विश्वकर्मा की पूजा की. दलसिंहसराय : सर्राफा व्यवसाय संघ एवं कारीगर संघ के संयुक्त तत्वावधान में नगर के मेन बाजार में विश्वकर्मा पूजा की गई. शकुंतला टीवीएस बाइक एजेंसी, गौतम बुद्धा आईटीआई, राकेश बजाज एजेंसी में पूजा-पाठ व हवन किया गया. मौके अध्यक्ष उमेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष आनंद सोनी, जय नारायण ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, डॉ. संजीव प्रकाश, गुड्डू ठाकुर, विक्की सोनी, सोनू कुमार, राम ठाकुर, चंदन शेखर, ज्ञान शर्मा, श्रवण साह, टिंकू कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel