[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान के खिलाफ वीआइपी ने खोला मोर्चा

Samastipur News:महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान के खिलाफ वीआइपी ने खोला मोर्चा

0
Samastipur News:महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान के खिलाफ वीआइपी ने खोला मोर्चा

Samastipur News:समस्तीपुर : उत्तराखंड सरकार के बाल विकास मंत्री के पति द्वारा बिहार कप महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ विकासशील इंसान पार्टी के बैनर तले स्थानीय कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला. इसके उपरांत प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के समक्ष उत्तराखंड सरकार के बाल विकास मंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों हाथों में तख्तियां और बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आये. नेतृत्व संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार ने किया. समाहरणालय के समक्ष प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरिधारी लाल साहु ने बिहार की महिलाओं पर शर्मनाक टिप्पणी की जो अत्यंत निंदनीय और महिलाओं को गहरा आघात पहुंचाने वाला है. बिहार के महिलाओं के स्वाभिमान पर सीधा आघात है. इससे बिहार की हर महिला खुद को अपमानित महसूस कर रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान दूषित मानसिकता को दर्शाता है, बिहार की बेटियां सम्मान, स्वाभिमान, संघर्ष और सम्मान की प्रतिक है. महिलाओं को अपमानित करने वाली सोच या बयान के खिलाफ समाज एकजुट होकर खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति सार्वजनिक रुप से अपनी गलती स्वीकार करें, अन्यथा आगे व्यापक जन आंदोलन किया जायेगा. मौके पर मंतोष कुमार, निकीर, गोविंद, मुखिया लालबाबू, पवन, अनिल, ज्ञानी, विजय, अंगद, गुल्लू, माधव, निशांत, सुमित, गौतम, गुलशन, सत्यम, रजनीश, वीरेन्द्र, अशोक राय, संजीव राय, जितेद्र राय, अनिता देवी, मोनी कुमारी, सुनैना देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel