[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर से दक्षिण अफ्रीका तक गूंजा नाम, वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मचाई तबाही

समस्तीपुर से दक्षिण अफ्रीका तक गूंजा नाम, वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मचाई तबाही

0
समस्तीपुर से दक्षिण अफ्रीका तक गूंजा नाम, वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मचाई तबाही
वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाया. उन्होंने तेज और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए. उनकी बल्लेबाजी देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक ही नहीं, बल्कि टीवी पर मैच देख रहे लोग भी हैरान रह गए. यह पारी अंडर-19 वर्ल्ड कप की सबसे यादगार पारियों में गिनी जा रही है.

वैभव सूर्यवंशी जिंदाबाद के लगे नारे

वैभव की शानदार पारी की बदौलत भारत की टीम फाइनल मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंच गई. उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास, हिम्मत और जीत की भूख साफ दिखाई दी. उन्होंने दिखा दिया कि बड़े मैच में दबाव के बावजूद कैसे खुलकर खेला जाता है. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद समस्तीपुर और पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई. समस्तीपुर के पटेल मैदान में युवाओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाइयां दीं. लोग वैभव सूर्यवंशी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए.

वैभव के गांव मोतीपुर (ताजपुर प्रखंड) में भी जश्न का माहौल रहा. परिवार वालों और गांव के लोगों ने उनकी सफलता पर गर्व जताया और कहा कि वैभव ने पूरे इलाके का नाम रोशन किया है. वैभव सूर्यवंशी की यह पारी न सिर्फ भारत को खिताब के करीब ले गई, बल्कि बिहार और समस्तीपुर के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है. उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और भरोसे से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बड़ा कमाल किया जा सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

परिवार के लोग हो गए भावुक

खुशी का यह माहौल वैभव के घर ताजपुर के मोतीपुर गांव में भी दिखा. उनके परिवार वालों की आंखों में खुशी के आंसू थे और गांव वाले ढोल-नगाड़ों के साथ नाच रहे थे. उनके पिता और परिजनों के लिए यह मेहनत की जीत थी. ग्रामीणों का कहना है कि वैभव ने यह साबित कर दिया कि अगर लगन सच्ची हो, तो गांव का लड़का भी दुनिया जीत सकता है. वैभव सूर्यवंशी अब समस्तीपुर और पूरे बिहार के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बन गए हैं. उनकी इस जादुई पारी ने न केवल भारत को वर्ल्ड कप ट्रॉफी के करीब पहुंचाया है, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है.

इसे भी पढ़ें: खेल रहे थे बच्चे, मौत बनकर दीवार चीरते हुए कमरे में घुसी बस, गोपालगंज में कोहराम

Previous article तमाड़ में आग की आड़ में गोलीकांड, महिला की निर्मम हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
Next article सीमांचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक : सांसद
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel