[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर छात्र- छात्राओं के उत्थान को लेकर विवि सक्रिय : कुलपति

छात्र- छात्राओं के उत्थान को लेकर विवि सक्रिय : कुलपति

0
छात्र- छात्राओं के उत्थान को लेकर विवि सक्रिय : कुलपति

पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से नव आगंतुक छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी उद्भव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा कि छात्र जीवन का ध्येय उच्च अभिलाषा से बंधा होता है. छात्रों को चाहिए कि उसे पूरा करने के लिए वे अनुशासनबद्ध होकर पूरी मेहनत करें. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के उत्थान के लिए लगातार सक्रिय है. कई छात्र केंद्रित निर्णय लिए गये हैं. परिवर्तन किये गये हैं जिसका परिणाम है कि पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय के छात्रों ने देश विदेश में नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को विश्व प्रतिष्ठित इरेसमस मुंडस फेलोशिप भी मिला है. उन्होंने कहा कि 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में छात्रों की अहम भूमिका होगी इसलिए छात्रों को अभी से जुट जाना चाहिए. कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डीन डॉ मयंक राय ने कहा कि कुलपति छात्रों के समग्र विकास को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं. छात्रों की पढ़ाई से लेकर हास्टल तक में वे स्वयं पहुंच कर सभी चीजों की जांच करते हैं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हैं. इसी का परिणाम है कि पिछले दो वर्षों में छात्रों का रिजल्ट देश भर में चर्चा का विषय बना है. निदेशक अनुसंधान डॉ एके सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के लिए दूसरा घर है. कार्यक्रम में डीन फिशरीज डॉ पीपी श्रीवास्तव, जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ रत्नेश कुमार झा, डॉ एसके सिंह, डा पुष्पा सिंह, डॉ सतीश कुमार सिंह, डॉ शंकर झा, डा नागेंद्र कुमार, सूचना पदाधिकारी डॉ कुमार राज्यवर्धन थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel