[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:नदी में उपलाता मिला अज्ञात महिला का शव, साड़ी से बंधे थे हाथ व पांव

Samastipur News:नदी में उपलाता मिला अज्ञात महिला का शव, साड़ी से बंधे थे हाथ व पांव

0
Samastipur News:नदी में उपलाता मिला अज्ञात महिला का शव, साड़ी से बंधे थे हाथ व पांव

Samastipur News: समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर मुहल्ला स्थित अमर सिंह स्थान के समीप शुक्रवार अहले सुबह बूढ़ी गंडक नदी में पानी में उपलता एक महिला का शव बरामद हुआ. आसपास इलाके में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित थी. इस दौरान सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने नदी में नाव के सहारे शव को बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. सामाचार प्रेषण तक मृतक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हुई थी. उसके उम्र 35 से 40 अनुमान बताया जा रहा है. मृतका के शरीर पर काला प्रिंट की साड़ी थी. उसका दोनों हाथ और पैर साड़ी से और शरीर सिमेंट जमा पत्थर से बंधा था. बाएं हाथ में इंट्राकेट लगा था. शव देखने पर ऐसा प्रतित हो रहा है कि महिला शादीशुदा है. हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में लाकर फेंक दिया होगा. महिला के शव को सिमेंट जमा पत्थर से बांधा गया था, ताकि नदी में शव पानी से बाहर न निकले. पुलिस के प्रारंभिक अनुसंधान में मामला हत्या का प्रतित हो रहा है. थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि महिला की पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम में 48 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि आसपास के पुलिस थानों में भी मृतक महिला की तस्वीर भेज गयी है. मामले की छानबीन जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel