[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News: टायर फटने से अनियंत्रित वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मौत

Samastipur News: टायर फटने से अनियंत्रित वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मौत

0
Samastipur News: टायर फटने से अनियंत्रित वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मौत

Samastipur News: ताजपुर : थाना क्षेत्र के एनएच 28 मुसरीघरारी-मुजफ्फरपुर पथ के मोतीपुर विश्वकर्मा चौक के पास सोमवार को स्काॅर्पियो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गया. इसमें एक युवक की मौत हो गई. मृतक थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के राजखंड निवासी मो. जमालुद्दीन के पुत्र मो. अंसार (26) बताया गया है. जानकारी के अनुसार राजखंड से सोमवार को मो. अशफाक के पुत्र की बारात उजियारपुर के बलभद्रपुर जा रही थी. इसी बीच मोतीपुर विश्वकर्मा चौक के पास स्कार्पियो का टायर फटने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गया. इसमें में अंसार की मौत हो गई. वहीं चार लोग जख्मी हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी काफी स्पीड में थी. मौके पर ताजपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी मो. अरमान, मो. असलम, मो. नेयाज एवं मो. शमी को इलाज के लिए रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ताजपुर एसएचओ शनि कुमार मौसम ने बताया कि अनियंत्रित होकर स्काॅर्पियो पलट गया. पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel