[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर जलनिकासी की मांग कर अनशन शुरू करने का दिया अल्टीमेटम

जलनिकासी की मांग कर अनशन शुरू करने का दिया अल्टीमेटम

0
जलनिकासी की मांग कर अनशन शुरू करने का दिया अल्टीमेटम

विभूतिपुर. क्षेत्र के खदियाही व भुसवर गांव के लोगों के बीच जलजमाव को लेकर तनाव बढ़ गया है. बताया जाता है कि विभूतिपुर पैक्स गोदाम चौक पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हाे रही है. चौक के समीप स्थित तालाब के खाली पड़े जमीन को लोगों ने अतिक्रमित कर घर बना लिया है. जिससे पानी का बहाव बाधित हो जाने के कारण जलजमाव की समस्या हो गयी है. भुसवर के लोग पैक्स गोदाम के बगल से नाला बनाकर जलनिकासी करना चाहते हैं, जबकि पैक्स गोदाम के प्रबंधक इस साइड से जलनिकासी होने पर भवन के धराशायी होने की आशंका जताते हुए लोगों की गोलबंदी कर इस कार्य को रोक दिया है. भुसवर के पंसस प्रदीप कुमार ने इस समस्या के निराकरण को लेकर कई बार प्रखंड प्रशासन से शिकायत की, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा तो पंसस ने एसडीओ को पत्र लिखकर आगामी 12 जुलाई से प्रखंड कार्यालय परिसर में जलनिकासी की मांग कर अनशन शुरू करने का अल्टीमेटम दे दिया है. मामले में मुखिया रणजीत कुमार महतो ने बताया कि इस समस्या को चंद लोगों ने प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है. इस कारण निराकरण नहीं हो पा रहा है, जबकि जलजमाव से आमलोग परेशान हैं. दूसरी ओर बीडीओ चंद्र मोहन पासवान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है. थाना पुलिस से भी सहयोग की मांग की गयी है. जल्द जलनिकासी का स्थायी समाधान निकाला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel