Samastipur News:पूसा : बिजली विभाग अवर प्रमंडल कार्यालय पूसा, पूसा पॉवर हाउस, कुबौलीराम पॉवर हाउस आदि जगहों पर बिजली उपभोक्ताओं के शिकायतों के निष्पादन को लेकर शुक्रवार को कैंप लगाया गया. इस अवसर पर अवर प्रमंडल कार्यालय पूसा में मौजूद सहायक विद्युत अभियंता मिठ्ठू रंजन ने कैंप में पहुंचने वाले करीब आधे दर्जन से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना. त्वरित समाधान भी किया. जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि पूसा के सभी अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल एवं सेक्शन कार्यालयों में 3 बजे से 4.30 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनकर उसका समाधान किया गया है. उन्होंने बताया की पूसा पॉवर हाउस, कुबौलीराम पॉवर हाउस आदि जगहों पर कुल दो दर्जन से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के समस्याओं का निदान किया गया है. मौके पर शत्रुधन भगत, लाइन मैन आशुतोष कुमार, जेई पूसा रोड आनंद पटेल, लाइन मैन मदन कुमार ठाकुर, चंदन शर्मा आदि मौजूद थे.