[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

0
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के कोनैला जेल के पास स्थित मध्य विद्यालय के पास गुरुवार की देर शाम दो बाइकों की बीच हुई टक्कर में एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. दो की स्थिति गंभीर है. मृतक बाइक सवार की पहचान कमरांव गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी मो इस्माइल के पुत्र मो अफसर (28) के रूप में की गई है. मृतक के साथ ही उसी के बाइक पर बैठे घायल की पहचान कमरांव गांव के हो आयुनुल के पुत्र मो साजिद (19) के रूप में हुई है. दूसरे बाइक सवार घायल की पहचान नही की जा सकी है. बताया जाता है की मृतक मो अफसर अपने साथी साजिद के साथ अपनी बुलेट बाइक से किसी काम को लेकर जेल चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान दलसिंहसराय – समस्तीपुर रोड के जेल चौक से पहले मध्य विद्यालय के पास स्पीड ब्रेकर पर सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से सीधी टक्कर हो गई. इस टक्कर में मो. अफसर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि उसके बुलेट बाइक पर बैठे साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया.वही दूसरी बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया.दोनो को इलाज के लिए शहर के निजी और अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती साजिद को गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वही दूसरी बाइक सवार की इलाज किसी निजी अस्पताल में की जा रही थी. इसके कारण उसकी पहचान नही हो सकी. इधर घटना की सूचना पर दारोगा रंजीत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर बाइक जप्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel