[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर रील्स बनाने के दौरान तीन किशोर नदी में डूबे, एक की मौत

रील्स बनाने के दौरान तीन किशोर नदी में डूबे, एक की मौत

0
रील्स बनाने के दौरान तीन किशोर नदी में डूबे, एक की मौत

समस्तीपुर: नगर थानाक्षेत्र के धर्मपुर पासवान चौक के समीप रविवार शाम बूढ़ी गंडक नदी में डूबकर तीन किशोर लापता हो गये. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से नदी में एक किशोर का शव बरामद किया गया. जबकि, दो अन्य की तलाश जारी है. मृतक की पहचान धर्मपुर मोहल्ला के मोहम्मद जाहिद के 15 वर्षीय पुत्र लकी के रूप में हुई है. घटना शाम चार बजे की बताई गई है. देर शाम तक घटनास्थल पर लोगों की भीड एकत्रित थी. जानकारी के अनुसार, नगर थानाक्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ले के एक किशोर अपने छह दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने पासवान चौक स्थित बूढ़ी गंडक नदी के समीप पहुंचे. वह जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद दोस्तों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने लगा और मोबाइल में इसका रील्स बना रहे थे. इस क्रम में तीन किशोर नदी की गहराई में समा गये. इसके बाद उसके तीन अन्य साथी शोर मचाते हुए घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. इधर, सूचना मिलते के बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में लापता किशोर की तलाश की जा रही है. समाचार प्रेषण तक किशोर बरामद नहीं हुआ था. लापता की उम्र 12 से 15 वर्ष बताई गई है. उसकी पहचान धर्मपुर मोहल्ला के मोहम्मद जाहिद के पुत्र लकी, फैजान और समीर के रूप में बताई गई है. इसमें लकी का शव नदी से बरामद हुआ. नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की मदद से नदी में लापता किशोर की तलाश जारी है. लेकिन शाम ढलते के बाद अंधेरे के कारण काम प्रभावित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel