विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर वार्ड 6 निवासी डीलर नीलम कुमारी के पुत्र मोनू सिंह को 24 घंटा के अंदर अपहरण कर हत्या कर देने का धमकी मोबाइल फोन के जरिए दी गयी है. घटना को लेकर नीलम कुमारी ने स्थानीय थाने में एक मोबाइल नंबर दर्शाते हुए शिकायत की है. इसमें कहा गया है कि अपहरण कर हत्या करने की बातें करते हुए गालीगलौज की गयी. जनप्रतिनिधि से शिकायत करने के बावजूद हत्या करने की बात बतायी है. इस घटना के बाद परिवार के लोग सहमे हुए हैं. उन्होंने अनहोनी घटना होने का आशंका जताते हुए उचित कार्रवाई करने की थानाध्यक्ष से मांग की है. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.