[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर समेत एक लाख की चोरी

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर समेत एक लाख की चोरी

0
बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर समेत एक लाख की चोरी

ताजपुर . नगर परिषद वार्ड 26 में बुधवार रात चोरों ने रामबाबू दास के घर का ताला तोड़कर नगद, जेवर, टीवी, गैस सिलेंडर व कीमती कपड़ा समेत लगभग एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद चोर आराम से चलते बने. किसी को कानो कान खबर तक नहीं हुई. घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. वार्ड पार्षद संजय दास, पूर्व उपमुखिया अजय दास आदि ने बताया कि रामबाबू दास अपने परिवार के साथ पंजाब में मजदूरी करता है. घर पर बुजुर्ग व दिव्यांग पिता महेश्वर दास एवं मां रहती है. घटना की रात दोनों अपने पुराने घर मोतीपुर पैक्स के पास थे. इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश कर गये. जहां ट्रंक, अटैची, लकड़ी के संदूक के ताले को तोड़कर उसमें रखे हुए लगभग एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर फरार हो गये. सुबह घर का ताला टूटा हुआ देखकर पीड़ित गृहस्वामी की मां ने लोगों को जानकारी दी. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना ताजपुर पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. इस संबंध में थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि पीड़ित गृहस्वामी की ओर से आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है. घटना की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel