[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur : पत्नी ने जान बख्श देने के लिये पति से मांगे थे 25 लाख

Samastipur : पत्नी ने जान बख्श देने के लिये पति से मांगे थे 25 लाख

0
Samastipur  : पत्नी ने जान बख्श देने के लिये पति से मांगे थे 25 लाख

मोरवा . ससुराल पहुंचे युवक को पत्नी ने कहा 25 लाख दो तुम्हारी जान बख्श देंगे. इतना सुनते ही युवक अचानक डिप्रेशन में आया. कई वीडियो बनाया. सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. फिर जहर खाकर अपने घर की ओर चल दिया. रात भर सड़क के किनारे पड़ा रहा. सुबह इसकी लोगों को जानकारी मिली तो लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान 10 दिन बाद उसकी मौत हो गई. युवक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड चार निवासी दिलीप राय के बेटे विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है. मौत के बाद लाश का पोस्टमार्टम कराया गया. अंतिम संस्कार करने के बाद परिजनों ने हलई थाना में उसके ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें पत्नी, सास, ससुर और उसके साले को नामजद किया गया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि युवक की शादी 6 साल पहले बिथान थाना क्षेत्र के कटौसी निवासी राजनारायण राय की बेटी सोनाली कुमार के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन के बाद ही अनबन शुरू हो गयी. इसी बीच उसकी दो बच्ची भी हुई. 4 साल पहले मामला इतना बिगड़ गया कि महिला द्वारा लगातार उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. युवक इसी क्रम में अपनी पत्नी को ले जाकर दिल्ली में रहने लगा. जहां पर महिला द्वारा कुछ लोगों के साथ अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती. परिजनों के द्वारा बताया गया कि करीब दो साल पहले महिला ने दहेज प्रताड़ना का केस किया था. उसके बाद लगातार युवक डिप्रेशन में रहने लगा. महिला अपने बच्चों के साथ लगातार मायके में ही रह रही थी. बताया जाता है कि 11 जनवरी को युवक अपने ससुराल गया था. 16 जनवरी को मामले की सुनवाई होनी थी. ससुराल जाने के बाद उसके साथ फिर वही कहानी शुरू हुई. महिला ने 25 लाख रुपए का डिमांड किया. महिला ने कहा कि मैं तुम्हारी जान छोड़ दूंगी. मुझे पैसे दे दो. इसी समय युवक अचानक डिप्रेशन में आ गया. उसने कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और जहरीला पदार्थ खाने के बाद वहां से देर रात्रि अपने घर की ओर चला. जमुआरी नदी के किनारे वह बेहोशी की हालत में पाया गया तो लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई. इस मामले में ससुर राजनारायण राय, सास पवन देवी, साला अंकुश कुमार और पत्नी सोनाली देवी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel