[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:बेटे ने शागिर्द के साथ मिल कर पिता पर की फायरिंग

Samastipur News:बेटे ने शागिर्द के साथ मिल कर पिता पर की फायरिंग

0
Samastipur News:बेटे ने शागिर्द के साथ मिल कर पिता पर की फायरिंग

Samastipur News: विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के चकबिदुलिया फतेहगंज में बेटे ने अपने शागिर्द के साथ मिलकर जान मारने की नीयत से अपने बाप पर ही गोली चला दी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. गोली चलने से इलाके में दहशत का माहौल कायम है. पीड़ित पिता बैजनाथ पोद्दार उर्फ माखनु पोद्दार ने इस मामले में स्थानीय थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ हमेशा पी-खाकर मारपीट करते रहता है. विरोध करने पर उसके बेटे और उसके सहयोगियों द्वारा उन पर फायरिंग की गयी है. इस मामले में पुत्र रूपेश कुमार व उसके सहयोगी अंशु मालाकार के साथ चार अज्ञात व्यक्ति को आरोपित करते हुए कहा है कि घटना के समय वह पैदल सिवान चौक चकबिदुलिया से चाय नाश्ता करके घर वापस आ रहा था. रात करीब 8 बजे के करीब पप्पू कुमार शाह के कपड़े के दुकान सामने पहले से घात लगाये आरोपित इंतजार कर रहे थे. इसी बीच सड़क पर हत्या करने की नियत से दो राउंड फायर की गयी. आरोपित पूर्व से ही जान से मार देने की धमकी बार-बार देता था. मेरे पुत्र रूपेश कुमार प्रत्येक दिन दारु शराब पीता है और पीने के बाद घर पर आकर गालीगलौज करते रहता है. मना करने पर मारपीट करता है. थानाध्यक्ष एके कश्यप ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel