[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:हरपुर बोचहा में कलश स्थापना के साथ खुल जाते हैं देवी के पट

Samastipur News:हरपुर बोचहा में कलश स्थापना के साथ खुल जाते हैं देवी के पट

0
Samastipur News:हरपुर बोचहा में कलश स्थापना के साथ खुल जाते हैं देवी के पट

Samastipur News:विद्यापतिनगर : श्रद्धा और भक्ति का महा पर्व शारदीय नवरात्र को लेकर हरपुर बोचहा देवी मां का दरबार सज गया है. कलश स्थापना के साथ यहां मां का पट खुल जाता है. इससे श्रद्धालु नवरात्र के प्रथम दिन से माता का दर्शन, पूजन कर पाते हैं. यहां की यह आध्यात्मिक पद्धति हरपुर बोचहा दुर्गा मंदिर को एक अलग पहचान दिलाती है. इससे पीछे धार्मिक पौराणिक मान्यताएं हैं जो यहां पर श्रद्धालुओं की जुबानी बन गयीं हैं. कहते हैं पौराणिक काल में मंदिर निर्माण के समय लोगों को माता ने स्वप्न में ऐसी परम्परा अपनाने के लिए प्रेरित की थी. तब से कलश स्थापना से ही माता का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाता है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना यहां कलश स्थापना से ही की जाती है. इस महापर्व को सम्पन्न कराने में स्थानीय मुखिया प्रेमशंकर सिंह के साथ गांव के युवा जुटे हैं. मुखिया के अग्रज विभूति कुमार सिंह कलश स्थापना का संकल्प ग्रहण कर इस महापर्व का शुभारंभ करेंगे. हरपुर बोचहा देवी मंदिर परिसर में नवरात्र पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है. अयोध्या के कथा वाचक आचार्य संजीव शास्त्री होंगे. शारदीय नवरात्र पर साफ सफाई अभियान जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel