[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:सूरज उगल रहा आग, तापमान लगातार 39 डिग्री पार

Samastipur News:सूरज उगल रहा आग, तापमान लगातार 39 डिग्री पार

0
Samastipur News:सूरज उगल रहा आग, तापमान लगातार 39 डिग्री पार

Samastipur News:समस्तीपुर : पिछले कई दिनों से सूरज आग उगल रहा है. भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. पिछले पांच दिनों से लगातार तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार हो रहा है. तापमान भले ही 39 डिग्री से ऊपर रहता है, लेकिन लोगों को गर्मी एहसास 46 डिग्री से ऊपर का हो रहा है. सुबह आठ बजे से ही तपिश परवान चढ़ने लगता है. दोपहर में तो लगता है कि शरीर झुलस जायेगा. अधिकतम तापमान भी 40 के आसपास रहा रहा है. लोग गर्मी से बचने के लिये एसी, कूलर व पंखे का सहारा ले रहे हैं. पंखे से भी गर्म हवा निकलती है. कहीं भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है. रात को भी गर्मी से लोग ठीक से सो नहीं पाते हैं. पसीने से लोगों का शरीर तर-बतर रहता है. धूप में काम करने वाले खेतिहर मजदूर, किसान व अन्य मजदूरों को तपिश से बहुत परेशानी हो रही है. गर्मी से बच्चों, वृद्धि व बीमार लोगों को बहुत परेशनी हो रही है. उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. खासकर डायबिटीज, बीपी और हर्ट के मरीज को अधिक खतरा है. दिन के 11 बजे के बाद बिना एसी वाहनों से यात्रा करना दुष्वार हो गया है. खासकर खुले वाहन व बाइक सवार को बहुत अधिक परेशानी होती है.विदित हो कि 25 मई से 2 जून तक नौतपा ने लोगों को खूब तपाया. इस दौरान भी भीषण गर्मी से लोग त्रस्त रहे. लोगों को उम्मीद थी, 2 जून को नौपता खत्म होने के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है. लेकिन मौसम को तेबर और तल्ख होते चला गया. लोगों को न तो दिन में चैन है और न रात में आराम. सुबह से ही सूरज की गर्मी कहर बरसाने लगती है. रात को भी तपिश के कारण लोग चैन से सो नहीं पाते हैं. खासकर छत की घरों में रहने वाले लोगों को और अधिक परेशानी होती है. छत से भी ताप निकलते रहता है. दिन में तो छत गर्म रहता ही है,वहीं रात को भी छत की गर्मी के कारण लोगों का सीलिंग फैन गर्म हवा देता है. पूरी लोग पसीने से तर-बतर होकर करवट बदलकर रतजगा करते हैं. रात को गर्मी के कारण ठीक सो नहीं पाते हैं.

– आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों को किया अलर्ट

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों को किया अलर्ट भीषण गर्मी लू की संभावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, सूचना एवं प्रौद्यिगिकी विभाग, श्रम संसाधन विभाग, उर्जा विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग को अलर्ट मोड में रहने तथा भीषण गर्मी व लू से बचाव का उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. नगर विकास एवं आवास विभाग को शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक जगहों पर स्थानीय निकायों द्वारा पियाऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.क्षेत्र के खराब चापाकलों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराने को कहा है. स्वास्थ्य विभाग को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, रेफरल अस्पतालों, सदर अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में लू से प्रभावित के इलाज के लिये विशेष व्यवस्था करने, आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराने, जिन स्थानों पर नल का जल नहीं पहुंचता हो एवं चापाकलों में पानी की कमी हो गयी हो वहां आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा टैंकलोरी से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जायेगी.

————————-

गर्मी को देखते हुये अस्पतालों में की गयी विशेष व्यवस्था

जिले में स्थित सदर अस्पताल के साथ-साथ अनुमंडलीय अस्पतालों, रेफरल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों में भी हीट वेब व गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिये विशेष व्यवस्था की गयी है. सदर अस्पताल के पिकू वार्ड और सदर अस्पताल के इमरजेंसी में एसी लगाये गये हैं. सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी अस्तपालों में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस, जिंक फ्लूड की व्यवस्था की गयी है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल और पिकू वार्ड में भी पर्याप्त मात्रा में ओआरएस व जिंक फ्लूड की उपलब्धतता सुनिश्चित की गयी है. चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को एलर्ट मोड में रहने को कहा गया है. इतना ही नहीं इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गयी है. नगर निगम क्षेत्र में 11 जगह खुला प्याऊ केन्द्र नगर निगम क्षेत्र में गर्मी को देखते हुये 11 जगहों पर प्याऊ केन्द्र खोला गया है. इसमें चांदना पेट्रोल पंप, सदर अस्पताल के सामने, गोलंबर के पास, एसडीओ ऑफिस के सामने, बस पड़ाव, भोला टॉकिज चौक, चीनी मिल चौक, मगरदही घाट, अनुसूचित जाति-जनजाति थाना, पेठिया गाछी, माल गोदाम चौक पर प्याऊ केन्द्र की व्यवस्था की गयी है.

तिथि अधिकतम तापमान

7 जून 38.2 डिग्री8 जून 39.8 डिग्री

9 जून 39.2 डिग्री10 जून 39.2 डिग्री

11 जून 39.2 डिग्री12 जून 38.2 डिग्री

13 जून 38.8 डिग्री

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel