[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:कोल्ड डे : शीतलहर का कहर, 4.5 डिसे नीचे लुढ़का पारा

Samastipur News:कोल्ड डे : शीतलहर का कहर, 4.5 डिसे नीचे लुढ़का पारा

0
Samastipur News:कोल्ड डे : शीतलहर का कहर, 4.5 डिसे नीचे लुढ़का पारा

Samastipur News:समस्तीपुर: ठंड ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है. पश्चिमोत्तर के पहाड़ों की ठंड लेकर आ रही बर्फीली पछुआ हवा लोगाें पर कहर बरपा रही है. पारा लगातार नीचे की ओर गिर रहा है. गलन भरी ठंड से लोगों को कंपकपी छूट रही है. कड़ाके की ठंड की वायुमंडलीय परिस्थितियां बनी हुई है, इसलिए इसे झेलने के लिए तैयार रहना होगा. मौसम विभाग के मानक पर शहर कोल्ड डे के दायरे में आ गया है और अगले एक दो दिनों तक यही स्थिति बरकरार रहने की उम्मीद है. बीते 24 घंटे के दौरान पछिया हवा परवान पर रही. इसके कारण 4.5 डिसे अधिकतम तापमान नीचे लुढ़क गया है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि गुरुवार को यह 20 डिसे रहा था. दिन में सूरज भी निकला था. परंतु शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे. बादलाें ने धूप की राह रोकी तो बर्फीली हवाओं ने गलनभरी ठंड बढ़ाने का अवसर मिल गया. सिर से पांव तक गर्म कपड़ा पहनने के बावजूद लोग ठंड से कांपते नजर आए. मौसम के इस बदले मिजाज से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है. लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. रोजमर्रा के कामकाज या नौकरीपेशा करने वाले लोगो को घर से निकलने में कठिनाई है. वहीं बच्चे, बुजुर्ग और बीमार घराें में कैद हैं. रिक्शा चालक व दिहाड़ी करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ गई है. साधन संपन्न लोग गर्म कपड़े, हीटर का उपयोग कर ठंड से बचाव करते रहे. वहीं आम आदमी को अलाव का सहारा लेना पड़ा. कड़ाके की ठंड के कारण व्यवसायिक गतिविधियां भी प्रभावित होती रही. दुकानों में ग्राहकों की संख्या कम रही. शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए. बाजार में लोगों की चहल पहल कम हो गई है. ठंड से राहत पाने के लिए लोग जगह जगह अलावे जलाते नजर आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel