[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक की काउंसिलिंग 9 से 13 दिसंबर तक

प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक की काउंसिलिंग 9 से 13 दिसंबर तक

0
प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक की काउंसिलिंग 9 से 13 दिसंबर तक

समस्तीपुर . बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से अनुशंसित प्रधान शिक्षक, तृतीय चरण के विद्यालय अध्यापक व विशिष्ट शिक्षक की काउंसलिंग के लिए आदेश जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश के आलोक में बिहार लोक सेवा आयोग के अनुशंसित प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापक के अभ्यर्थियों व बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा प्रकाशित परीक्षाफल के अनुरूप सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण स्थानीय निकाय के शिक्षकों के काउंसलिंग के संबंध में सामान्य अनुदेश निर्गत किये गये हैं. इसके तहत जिला स्तर पर निर्धारित काउंसिलिंग के लिए स्थल निर्धारित किया गया है. दिशानिर्देश के आलोक में स्थानीय आरएनएआर काॅलेज में नौ से 13 दिसंबर तक 1751 प्रधान शिक्षक (वर्ग 1-5 तक) के लिए काउंसिलिंग की जायेगी. जबकि बीपीएससी से तृतीय चरण के तहत अनुशंसित एक से पांच के विद्यालय अध्यापक, छह से आठ के विद्यालय अध्यापक, नौ से दस के विद्यालय अध्यापक व 11-12 वीं विद्यालय अध्यापक के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 16 से 20 दिसंबर तक की जायेगी. आदेश के अनुसार 23 से 31 दिसंबर तक विशिष्ट शिक्षक की काउंसलिंग भी शहर के तिरहुत एकेडमी में की जायेगी. इस शेड्यूल के सफल संचालन के लिए डीपीओ स्थापना को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. किस अभ्यर्थी को किस स्लॉट-तिथि को सत्यापन में आना है. यह मुख्यालय से निर्धारित होगा. आठ साल का शिक्षण अनुभव प्रमाण-पत्र लेकर शिक्षकों को काउंसिलिंग में आना है. विभागीय बेवसाइट पर स्लॉट और तिथि उपलब्ध होगा. इसकी सूचना संबंधित अभ्यर्थी को मैसेज के माध्यम से भी दी जायेगी. काउंसिलिंग सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगी. प्रतिदिन पांच स्लॉट में काउंसिलिंग की जायेगी. एक स्लॉट डेढ़ घंटे का होगा. काउंसिलिंग में प्रवेश पत्र, प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र, तीन फोटो सहित अन्य कागजात लाना अनिवार्य है. इस दौरान बीपीएससी में जमा प्रमाण पत्रों के साथ मिलान कराया जायेगा. जिससे वास्तविक प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी मिल सके. तिथिवार एवं स्लॉटवार अनुशंसित प्रधान शिक्षक-प्रधानाध्यापक की सूची शिक्षा विभाग की बेवसाइट पर अपलोड की जायेगी. बता दें कि बीपीएससी ने प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक की परीक्षा का रिजल्ट एक नवंबर को जारी किया था. जारी पत्र में निदेशक ने डीईओ को निर्देश दिया है कि वेरिफिकेशन स्थल में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों का फोटोग्राफी कराना है. वेरिफिकेशन में अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक जांच भी की जायेगी. प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाइट पर अपलोड वाटर मार्क प्रमाण- पत्रों का ही सत्यापन करेंगे. वहीं वेरिफिकेशन स्थल पर आवश्यक संख्या में काउंटर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था करेंगे. वही अभ्यर्थियों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सी एवं पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए. वही वेरिफिकेशन स्थल पर शांति एवं विधि व्यवस्था के लिए पुलिस बल एवं दंडाधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel