[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर कोलकाता-जयनगर के बीच समर स्पेशल ट्रेन

कोलकाता-जयनगर के बीच समर स्पेशल ट्रेन

0
कोलकाता-जयनगर के बीच समर स्पेशल ट्रेन

प्रतिनिधि, समस्तीपुर : ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रक्सौल-हावड़ा, कोलकाता-जयनगर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. रक्सौल और हावड़ा के मध्य समर स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से 16 जून तक जबकि जयनगर-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन 12 अप्रैल से 15 जून तक परिचालित की जायेगाी. गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल 13 अप्रैल से 15 जून तक हावड़ा से प्रत्येक शनिवार को 23 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल 14 अप्रैल से 16 जून तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से 16.55 बजे खुलकर अगले दिन सोमवार को 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन हावड़ा और रक्सौल के बीच बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढी, बैरगनिया स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के एक कोच, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के 2 कोच, शयनयान श्रेणी के 9 कोच तथा साधारण श्रेणी के चार कोच लगेंगे. गाड़ी संख्या 03185 कोलकाता-जयनगर स्पेशल गाड़ी संख्या 03185 कोलकाता-जयनगर समर स्पेशल 12 अप्रैल से 14 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को कोलकाता से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन शनिवार को 14.15 बजे जयनगर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03186 जयनगर-कोलकाता समर स्पेशल 13 अप्रैल से 15 जून तक प्रत्येक शनिवार को जयनगर से 15.25 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 5.15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में जयनगर-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन कोलकाता और जयनगर के बीच बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 1 कोच, वातानुकूलित चेयर कार श्रेणी के 1 कोच, चेयर कार के 7 कोच, शयनयान श्रेणी के 2 कोच तथा साधारण श्रेणी के 2 कोच लगेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel