[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर अंतिम मासिक परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं

अंतिम मासिक परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं

0
अंतिम मासिक परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं

समस्तीपुर. जिले के उत्क्रमित माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राएं अंतिम मासिक परीक्षा में सम्मिलित हुए. विदित हो कि विभागीय निरीक्षण में पाया गया था कि मासिक परीक्षा संबंधी मूल्यांकन कार्य में खानापूर्ति की जा रही है. परीक्षा का आयोजन और कॉपी की जांच में कई अनियमितताएं पायी गईं. अगले वर्ष से सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पहली से बारहवीं कक्षा तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मासिक परीक्षा नहीं देनी होगी. शिक्षा विभाग के उप सचिव अमित कुमार पुष्कर ने जारी किया है. पत्र में उन्होंने कहा है कि जनवरी 2025 से परीक्षा प्रणाली में कई बदलाव किये गये हैं. इसमें अगले कैलेंडर वर्ष 2025 से विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए मासिक परीक्षा का आयोजन नहीं होगा. आंतरिक मूल्यांकन के तहत साप्ताहिक परीक्षा प्रत्येक सोमवार को होगी. सोमवार को अवकाश रहने पर परीक्षा इसके अगले कार्य दिवस में ली जायेगी. परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर होगा. आंतरिक मूल्यांकन के बाद विद्यार्थी व अभिभावक को मूल्यांकन से अवगत कराया जायेगा. जनवरी 2025 से पहली से आठवीं कक्षा तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षा एससीईआरटी व नवमी से बारहवीं कक्षा तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ली जायेगी. इस प्रकार अब मासिक परीक्षा की जगह पहली से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए त्रैमासिक परीक्षा होगी. डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि परीक्षा का आयोजन व काॅपी की जांच में कई अनियमितता पायी गयी. इसी कारण मासिक परीक्षा को स्थगित कर त्रैमासिक परीक्षा का निर्णय लिया गया है. इससे विद्यालय प्रबंधन को परीक्षा आयोजन से लेकर काॅपी जांच करने तक का पर्याप्त समय मिल सकेगा. इस मूल्यांकन की प्रक्रिया में महीने भर के पाठ्यक्रम को पूरा करने का टास्क स्कूलों को दिया जाता था. इसके बाद परीक्षा का आयोजन किया जाता रहता था, परंतु पाठ्यक्रम पूरा करने से लेकर परीक्षा के आयोजन व कांपी जांच में खानापूर्ति किये जाने का साक्ष्य निरीक्षी अधिकारियों को मिल रहा था. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी फीडबैक के आधार पर विभाग ने यह निर्णय लिया है. शिक्षक सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों की मासिक परीक्षा 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक ली गयी. मासिक परीक्षा नहीं लेने का निर्णय उचित नहीं है. मासिक परीक्षा से छात्रों को नियमित पढ़ाई करने में मदद मिलती है. इससे छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी करने में आसानी होती है. मासिक परीक्षा से छात्रों का सतत मूल्यांकन होता है. मासिक परीक्षा में सिलेबस के मुताबिक ही सवाल पूछे जाते हैं. मासिक परीक्षा में शामिल होने से छात्रों को सीखी गई जानकारी को याद करने और लागू करने में मदद मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel