[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर हादसे के बाद समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन

हादसे के बाद समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन

0
हादसे के बाद समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर प्रदेश के गोंडा के पास हादसे की शिकार हुई चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार सुबह समस्तीपुर पहुंची. स्पेशल ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर ट्रेन में सवार यात्रियों को चाय-नाश्ता और पानी का बोतल उपलब्ध कराया गया. इस दौरान समस्तीपुर के 32 यात्री ट्रेन से उतरे. समस्तीपुर में करीब 10 मिनट तक ट्रेन रूकी. समस्तीपुर स्टेशन के डीसीआई दिलीप कुमार, वाणिज्य अधीक्षक बृजेश कुमार, उप स्टेशन अधीक्षक मो. यूसुफ, इंस्पेक्टर वीपी वर्मा के नेतृत्व में कर्मी पहुंचे. ट्रेन सुबह करीब 7: 28 बजे समस्तीपुर पहुंची. ट्रेन के पहुंचने पर समस्तीपुर में चाय-नाश्ता के अलावा सभी लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी बॉटल उपलब्ध कराया गया. इस दौरान समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 32 यात्रियों की ट्रेन से नीचे उतरे. विभिन्न माध्यमों से अपने घर के लिए रवाना हुए. स्पेशल ट्रेन में समस्तीपुर में यात्री के उतरने के बाद डिब्रूगढ़ के लिए 28 रेलवे यात्री सफर कर रहे थे. जिन्हें जरूरत के हिसाब से पानी बोतल और लंच पैकेट दिया गया. इस दौरान मंडलीय रेल अस्पताल की मेडिकल टीम भी मौजूद थी. जिन यात्रियों को जरूर हुई उन्हें दवा भी उपलब्ध कराया गया. भावुक हुए यात्री

समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन के रुकने पर अपनों को देखकर यात्री भावुक हो गये. यात्रियों ने पूर्व में ही अपने परिजनों को सूचना दी थी कि वह स्पेशल ट्रेन से आ रहे हैं. जिस कारण बड़ी संख्या में यात्रियों के परिजन स्टेशन पर पहुंचे हुए थे. ट्रेन के पहुंचने पर जब यात्री बोगी से बाहर निकले तो यात्री भावुक हो गये. डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को सभी सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel