[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर: सड़क पार कर रहे बच्चे को ट्रक ने रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर: सड़क पार कर रहे बच्चे को ट्रक ने रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

0
समस्तीपुर: सड़क पार कर रहे बच्चे को ट्रक ने रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
एसएच-88 जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण

समस्तीपुर से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट

Samastipur News: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से सटे मुस्तफापुर के पास एसएच-88 पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्टेट हाईवे जाम कर दिया.

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र और विभूतिपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित मुस्तफापुर के पास एसएच-88 की है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुस्तफापुर वार्ड संख्या-9 निवासी मो. आजम का 6 वर्षीय पुत्र आहिल सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर एसएच-88 को जाम कर दिया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की.

सड़क जाम होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने और जाम हटवाने में जुटी रही.

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel