[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर रिसेप्शन से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य गंभीर घायल

रिसेप्शन से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य गंभीर घायल

0
रिसेप्शन से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य गंभीर घायल
Bike rider killed in road accident near Madarsa Chowk in Vaeni Samastipur

Samastipur Today News: समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में ताजपुर-पूसा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

रिसेप्शन पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के शाहपुर बघौनी गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मेन्द्र पासवान के रूप में हुई है. वह गांव में रहकर खेती-किसानी करते थे.

जानकारी के अनुसार, धर्मेन्द्र पासवान शुक्रवार रात ताजपुर कॉलेज के समीप आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान मदरसा चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें: एनएच-28ए पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, तीनों घायल

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल धर्मेन्द्र पासवान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.

वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel