[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर STF मुठभेड़ में घायल कुख्यात अमन और लक्ष्मी गिरफ्तार, इलाज के बाद भेजे गए जेल

STF मुठभेड़ में घायल कुख्यात अमन और लक्ष्मी गिरफ्तार, इलाज के बाद भेजे गए जेल

0
STF मुठभेड़ में घायल कुख्यात अमन और लक्ष्मी गिरफ्तार, इलाज के बाद भेजे गए जेल
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

Samastipur Crime News: स्थानीय पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में घायल कुख्यात अपराधी अमन कुमार सहनी और उसके साथी लक्ष्मी सहनी को वैशाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों का समस्तीपुर सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा था.

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में घायल कुख्यात अमन और लक्ष्मी से पूछताछ, पुलिस खंगाल रही गिरोह का नेटवर्क

इलाज के बाद वैशाली पुलिस ने की गिरफ्तारी

चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा बख्तियारपुर निवासी अमरनाथ सहनी के पुत्र अमन कुमार सहनी और मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के बेदौलिया निवासी जगन सहनी के पुत्र लक्ष्मी सहनी शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए थे. दोनों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

रविवार को वैशाली जिले की बलिगांव थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया.

पुलिस मुठभेड़ में हुए थे घायल

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी. जवाबी कार्रवाई में अमन कुमार सहनी के पैर में गोली लगी थी, जबकि भागने के दौरान लक्ष्मी सहनी का पैर टूट गया था.

इस मामले में बलिगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

दोनों पर दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे

पुलिस के अनुसार, अमन कुमार सहनी के खिलाफ समस्तीपुर के ताजपुर, चकमेहसी और वैनी थाना के अलावा मुजफ्फरपुर जिले के गोरौल ओपी, मुसहरी और बोचहा थाना में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित 14 संगीन मामले दर्ज हैं.

वहीं, लक्ष्मी सहनी के खिलाफ समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कुल 8 मामले दर्ज हैं. पुलिस को लंबे समय से दोनों आरोपितों की तलाश थी.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर जंक्शन से चोरी हुए 8 माह के बच्चे का खुलासा, 2 डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel