[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur School Timing Changed: भीषण गर्मी का कहर, डीएम का बड़ा फैसला, 11 बजे के बाद स्कूल-कोचिंग बंद

Samastipur School Timing Changed: भीषण गर्मी का कहर, डीएम का बड़ा फैसला, 11 बजे के बाद स्कूल-कोचिंग बंद

Samastipur School Timing Changed: भीषण गर्मी का कहर, डीएम का बड़ा फैसला, 11 बजे के बाद स्कूल-कोचिंग बंद
प्रतीकात्मक तस्वीर

समस्तीपुर से गिरिजा नंदन शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur School Timing Changed: जिले में जारी अत्यधिक तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. जिला दण्डाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समस्तीपुर के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों के समय में भारी कटौती करने का आधिकारिक आदेश जारी किया है. भीषण लू को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है.

11:00 बजे के बाद पढ़ाई पर पूर्ण प्रतिबंध

 जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के बाद खुल रहे जिले के सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद किसी भी कक्षा के लिए शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकेंगी. दोपहर के समय पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. इसी वजह से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत 11:00 बजे के बाद सभी क्लासों पर रोक लगाई गई है.

स्कूल प्रबंधनों को टाइम-टेबल बदलने का निर्देश

 डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी स्कूल प्रबंधनों और कोचिंग संचालकों को निर्देश दिया है कि वे सरकारी आदेश के आलोक में अपनी कक्षाओं के समय को तुरंत पुनर्निर्धारित करें. 11:00 बजे के बाद बच्चों को कक्षाओं में बिठाने या किसी भी तरह की एक्टिविटी कराने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. यह आदेश 22 जून 2026 से पूरे समस्तीपुर जिले में प्रभावी हो गया है और फिलहाल 27 जून 2026 तक लागू रहेगा. लापरवाही बरतने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel