[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur: बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा टला, दो दर्जन बच्चों की जान खतरे में

Samastipur: बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा टला, दो दर्जन बच्चों की जान खतरे में

0
Samastipur: बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा टला, दो दर्जन बच्चों की जान खतरे में
स्कूल बस पर गिरा बिजली का पोल.

समस्तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

Samastipur: समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 स्थित मगरदही में सोमवार सुबह बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया. डीएवी पब्लिक स्कूल की बस नीचे लटके एलटी (लो टेंशन) केबल में फंस गई, जिससे बिजली का पोल उखड़कर जमीन पर गिर पड़ा. बस में सवार दो दर्जन से अधिक बच्चे बाल-बाल बच गए.

नीचे लटके केबल में फंस गई स्कूल बस

जानकारी के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल की बस रोज की तरह बच्चों को लेने मगरदही इलाके में पहुंची थी. इसी दौरान सड़क पर काफी नीचे लटक रहे एलटी केबल में बस का ऊपरी हिस्सा फंस गया.

बस चालक को इसकी जानकारी नहीं हुई और वह वाहन आगे बढ़ाता रहा. इससे केबल पर जोरदार दबाव पड़ा और बिजली का भारी पोल जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया.

यह भी पढ़ें: तकनीकी सहायक को नहीं मालूम किस पंचायत में चल रही कौन सी योजना, बीडीओ ने कार्रवाई की कही बात

फाल्ट होने से टला बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी. यदि तार में करंट प्रवाहित हो रहा होता तो बस में सवार बच्चों की जान पर बड़ा खतरा मंडरा सकता था.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अभिभावकों में दहशत फैल गई.

पहले भी दी गई थी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई. उनका आरोप है कि एलटी केबल के नीचे लटकने की शिकायत पहले भी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई थी.

इसके बावजूद समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई.

कार्यपालक अभियंता ने दिए जांच के आदेश

मामले के सामने आने के बाद बिजली विभाग हरकत में आ गया है. विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने घटना को गंभीर बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अभिभावकों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल बस मार्गों पर बिजली के तारों और पोलों की नियमित जांच की मांग की है. लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण में भीषण गर्मी का असर, नर्सरी से कक्षा 5 तक स्कूल बंद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel