[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर मुजफ्फरपुर में संदिग्ध मौत के बाद युवक का शव गांव पहुंचा, हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध मौत के बाद युवक का शव गांव पहुंचा, हत्या की आशंका

0
मुजफ्फरपुर में संदिग्ध मौत के बाद युवक का शव गांव पहुंचा, हत्या की आशंका
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

Samastipur: सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर पंचायत अंतर्गत महुली गांव निवासी चालक नीरज राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शनिवार को उनका शव गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है, जबकि मामले को सड़क दुर्घटना से जोड़कर देखा जा रहा है.

पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे चालक

मृतक की पहचान महेंद्र राय के पुत्र नीरज राय के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, नीरज राय पेशे से चालक थे और वाहन लेकर पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. इसी दौरान मुजफ्फरपुर में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया. हालांकि, घटना को सड़क दुर्घटना में हुई मौत बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: शादी समारोह में आई युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल युवक की मौत के कारणों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. परिजनों का कहना है कि पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.

शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel