[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जननायक, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रूट, कुछ ट्रेनें रद्द

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जननायक, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रूट, कुछ ट्रेनें रद्द

0
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जननायक, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रूट, कुछ ट्रेनें रद्द

समस्तीपुर से अमन गौतम की रिपोर्ट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर मंडल के बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी कर दी है. कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनों का मार्ग बदला गया है.

तीन पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 63342 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर 2 एवं 3 जुलाई को रद्द रहेगी. वहीं 63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर 2 एवं 3 जुलाई तथा 63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर 3 जुलाई को रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया

रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से करने का निर्णय लिया है.

  • 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस – नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर होकर चलेगी.
  • 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस – मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज होकर चलेगी.
  • 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस – नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढ़ी होकर दरभंगा पहुंचेगी.
  • 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल – मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर मार्ग से चलेगी.
  • 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस – दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज मार्ग से चलेगी.
  • 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस – नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढ़ी होकर मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
  • 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस – नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सुगौली मार्ग से चलेगी.
  • 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल अवध एक्सप्रेस – मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज होकर चलेगी.

यात्रा से पहले स्टेटस जांचने की सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अद्यतन स्टेटस अवश्य जांच लें. दोहरीकरण कार्य पूरा होने तक यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू रहेगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, दरभंगा से अकासा और स्पाइसजेट की उड़ान रद्द

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel