[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर भूमि सुधार अभियान की रफ्तार तेज, 69% से अधिक सीडिंग पूरी

भूमि सुधार अभियान की रफ्तार तेज, 69% से अधिक सीडिंग पूरी

0
भूमि सुधार अभियान की रफ्तार तेज, 69% से अधिक सीडिंग पूरी
सांकेतिक तस्वीर

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे जमाबंदी आधार सीडिंग अभियान में अब तक 69.23 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है. जिले की कुल जमाबंदी में से बड़ी संख्या का डिजिटल प्रमाणीकरण हो चुका है, जबकि अभी भी हजारों जमाबंदियां आधार से जुड़ना बाकी है.

अब तक की कुल प्रगति

Samastipur News %E0%A4%Ad%E0%A5%82%E0%A4%Ae%E0%A4%Bf %E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A7%E0%A4%Be%E0%A4%B0 %E0%A4%85%E0%A4%Ad%E0%A4%Bf%E0%A4%Af%E0%A4%Be%E0%A4%A8 %E0%A4%95%E0%A5%80 %E0%A4%B0%E0%A4%Ab%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%Be%E0%A4%B0 %E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%9C 69 %E0%A4%B8%E0%A5%87 %E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A4%Bf%E0%A4%95 %E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A4%Bf%E0%A4%82%E0%A4%97 %E0%A4%Aa%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%80
भूमि सुधार अभियान की रफ्तार तेज, 69% से अधिक सीडिंग पूरी 3

जिले में कुल 15,35,987 जमाबंदियों में से 10,63,379 का आधार से डिजिटल प्रमाणीकरण किया जा चुका है, जबकि 4,72,608 जमाबंदियां अभी भी आधार सीडिंग से वंचित हैं. प्रशासन का लक्ष्य शेष कार्य को जल्द पूरा करने का है.

कुछ अंचलों का बेहतर प्रदर्शन

आधार सीडिंग के मामले में मोरवा अंचल ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 82.23 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है. इसके अलावा मोहनपुर 76.35 प्रतिशत, वारिसनगर 76.24 प्रतिशत, विद्यापतिनगर 74.42 प्रतिशत और सिंघिया 73.22 प्रतिशत के साथ टॉप प्रदर्शन करने वाले अंचलों में शामिल हैं. कल्याणपुर, पूसा, उजियारपुर, ताजपुर, हसनपुर और सरायरंजन भी औसत से बेहतर स्थिति में हैं.

कई अंचलों की धीमी रफ्तार से चिंता

वहीं बिथान और समस्तीपुर सदर अंचल का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा है. बिथान में मात्र 58.40 प्रतिशत और समस्तीपुर सदर में 61.87 प्रतिशत आधार सीडिंग हुई है. इसके अलावा शिवाजीनगर, विभूतिपुर, रोसड़ा और दलसिंहसराय जैसे अंचलों में भी काम की गति धीमी बनी हुई है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.

प्रशासन की नजर अभियान पर

भूमि सुधार विभाग लगातार अंचलवार प्रगति की समीक्षा कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि शेष जमाबंदियों को जल्द से जल्द आधार से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि डिजिटल रिकॉर्ड को पूरी तरह अपडेट किया जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel