[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर: आस्था पर डाका, प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर से 10 लाख से अधिक के आभूषण चोरी

समस्तीपुर: आस्था पर डाका, प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर से 10 लाख से अधिक के आभूषण चोरी

समस्तीपुर: आस्था पर डाका, प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर से 10 लाख से अधिक के आभूषण चोरी
सीसीटीवी में कैद चोर की तस्वीर

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के डैनी चौक स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने मां दुर्गा के गर्भगृह का ताला तोड़कर भक्तों द्वारा चढ़ाए गए 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है. इस घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है.

सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी तो खुला मिला गर्भगृह का ताला

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की रात की है. शुक्रवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह पूजा-अर्चना करने पहुंचे, तो गर्भगृह का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए. मां दुर्गा की मूर्ति पर सजे सभी मुख्य आभूषण गायब थे. चोरी गए सामानों में सोने का मुकुट, हार, कंगन और चांदी का बड़ा छत्र शामिल है. मंदिर समिति ने बताया कि गायब हुए गहनों की कुल कीमत 10 लाख रुपये से कहीं ज्यादा है.

सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुए नकाबपोश चोर, जांच में जुटी पुलिस

मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश चोर ताला तोड़कर मंदिर के भीतर दाखिल होता दिख रहा है. शातिर चोर ने कुछ ही मिनटों के भीतर गर्भगृह का ताला चटकाया, आभूषण समेटे और फरार हो गया. सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्धों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत दलसिंहसराय थाना या डायल 112 पर सूचित करें, जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा.

समस्तीपुर से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel