[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर वित्तीय वर्ष में समस्तीपुर मंडल ने पकड़े 1.39 लाख बेटिकट यात्री

वित्तीय वर्ष में समस्तीपुर मंडल ने पकड़े 1.39 लाख बेटिकट यात्री

0
वित्तीय वर्ष में समस्तीपुर मंडल ने पकड़े 1.39 लाख बेटिकट यात्री

समस्तीपुर : ट्रेनों में बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ने के लिए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है . यह जांच अभियान स्टेशन के साथ-साथ ट्रेनों में भी सघन रूप से जारी है. इसी क्रम में अवैध रूप से वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध भी जांच अभियान चलाया जा रहा है. देर रात तक चले टिकट जांच अभियान के दौरान पूर्व मध्य रेल से खुलने व गुजरने वाली विभिन्न मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के कुल 268 वातानुकूलित कोचों की जांच की गयी जिसमें अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 521 यात्रियों को जुर्माना के बाद ट्रेन से उतारा गया. एसी क्लास में यात्रा करने वाले इन यात्रियों से जुर्माने रूप में 3 लाख 15 हजार रुपए वसूल किये गये. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि सभी प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में एक साथ 1018 टीटीई, मुख्यालय और मंडलों के वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कार्यालयों से अतिरिक्त कर्मचारी तथा रेल सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. टिकट जांच अभियान के दौरान 21,270 यात्री बिना टिकट, उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए पकड़े गए इसमें एसी क्लास में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 521 यात्री भी शामिल हैं. इन यात्रियों से रिकॉर्ड 1 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गयी. यह राशि अब तक किसी भी एक दिन में प्राप्त जुर्माने की राशि की तुलना में सर्वाधिक है. विदित हो कि चालू वित्त वर्ष के 28 मई तक (1 अप्रैल से 28 मई तक) टिकट जांच के दौरान पूर्व मध्य रेल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 6.64 लाख लोगों को पकड़ा गया है. जिनसे जुर्माना स्वरूप 43.68 करोड़ रुपए प्राप्त हुए. यह पिछली अवधि की तुलना में 12.45 प्रतिशत अधिक है. जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि (1 अप्रैल, 2023 से 28 मई, 2023 तक) बिना टिकट यात्रा के 6.53 लाख मामले सामने आये. जिनसे जुर्माने के रूप में 38.84 करोड़ रुपए वसूल किये गये थे. चालू वित्त वर्ष के 28 मई तक दानापुर मंडल में बिना टिकट, अनियमित यात्रा करते हुए 1,69,800 यात्रियों को पकड़ा गया. जिनसे जुर्माना स्वरूप 11.06 करोड़ रुपए वसूल किये गये. इसी तरह पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में बिना टिकट अनियमित यात्रा करते हुए 1,11,870 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माना स्वरूप 7.14 करोड़ रुपये, धनबाद मंडल में बिना टिकट अनियमित यात्रा करते हुए 86,490 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माना स्वरूप 4.96 करोड़ रुपए वसूल किये गये. जबकि सोनपुर मंडल में इस दौरान 1,56,090 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया. जिनसे 10.09 करोड़ रुपये एवं समस्तीपुर मंडल में 1,39,290 लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गये जिनसे जांच टीम द्वारा जुर्माना के रूप में 10.42 करोड़ की राशि वसूल की गई. पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धर- पकड़ के लिए निरंतर टिकट जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel