[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur: स्कूलों में चलेगा ‘साइबर स्मार्ट ट्यूजडे’ अभियान, छात्रों को मिलेगी डिजिटल सुरक्षा की ट्रेनिंग

Samastipur: स्कूलों में चलेगा ‘साइबर स्मार्ट ट्यूजडे’ अभियान, छात्रों को मिलेगी डिजिटल सुरक्षा की ट्रेनिंग

0
Samastipur: स्कूलों में चलेगा ‘साइबर स्मार्ट ट्यूजडे’ अभियान, छात्रों को मिलेगी डिजिटल सुरक्षा की ट्रेनिंग
प्रतीकात्मक तस्वीर

Samastipur News: जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को देखते हुए साइबर थाना पुलिस अब स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएगी. इसके तहत ‘साइबर स्मार्ट ट्यूजडे’ कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है.

साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई द्वारा तैयार इस अभियान का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करना है.

महीने में दो बार चलेगा अभियान

कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे मंगलवार को साइबर थाना पुलिस स्कूलों और कॉलेजों में पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी.

मुख्यालय स्तर से सभी साइबर थानों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं. अभियान के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों की जानकारी दी जाएगी.

इन साइबर अपराधों पर होगा फोकस

कार्यक्रम के दौरान पुलिस छात्रों को ऑनलाइन गेमिंग के खतरे, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, एआई आधारित ठगी, फेक जॉब ऑफर, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग और फर्जी कस्टमर केयर फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताएगी.

इसके साथ ही इनसे बचने के आसान और व्यावहारिक उपाय भी साझा किए जाएंगे.

लाइव संवाद और गतिविधियों के जरिए जागरूकता

अधिकारियों के अनुसार, छात्रों को जागरूक बनाने के लिए कार्यक्रम में लाइव संवाद, प्रश्नोत्तर और रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा.

इससे विद्यार्थी साइबर सुरक्षा से जुड़ी बातों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और डिजिटल दुनिया में अधिक सतर्क रह पाएंगे.

स्मार्ट डिजिटल यूजर बनना जरूरी

साइबर सुरक्षा इकाई का मानना है कि आज के दौर में सिर्फ मोबाइल और इंटरनेट चलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक जागरूक और जिम्मेदार डिजिटल यूजर बनना भी बेहद जरूरी है.

अधिकारियों ने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी किसी व्यक्ति की निजी जानकारी और डिजिटल पहचान को खतरे में डाल सकती है. ऐसे में यह अभियान छात्रों और युवाओं को साइबर अपराध से बचाने में अहम भूमिका निभाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel