[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर पिस्तौल के बल पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

पिस्तौल के बल पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

0
पिस्तौल के बल पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
पिस्तौल के बल पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Samastipur Crime News: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहा एक युवक पर पिस्तौल के बल पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है. स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से आरोपी को मौके पर ही एक लोडेड देशी पिस्तौल के साथ दबोच लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में पीड़िता के भाई ने रोसड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें… समस्तीपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो गिरफ्तार

घर के आसपास आने का विरोध करने पर रची साजिश

दर्ज शिकायत के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोटिया सरवरगंज (वार्ड संख्या-09) निवासी आयुष कुमार के रूप में हुई है. आरोपी का पीड़िता के परिवार से पुराना परिचय था और वह जबरन युवती से दोस्ती बढ़ाने का प्रयास कर रहा था. जब परिजनों ने इस बात का विरोध किया और उसे अपने घर के आसपास आने से मना कर दिया, तो वह रंजिश रखने लगा.

यह भी पढ़ें… बुडको का ‘अजूबा’ खेल: एक ही गली में आधा नाला बाई तरफ, तो आधा दाई तरफ, जर्जर पोल पर ही खड़ा कर दिया ढांचा

घर में घुसकर पिस्तौल तानी, शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दबोचा

शिकायत में बताया गया है कि 2 जुलाई की देर रात करीब 11:30 बजे आरोपी आयुष कुमार अचानक पीड़िता के घर धमक गया और गाली-गलौज करने लगा. जब परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो उसने अपनी कमर से एक देशी पिस्तौल निकाल ली और पूरे परिवार को डराने-धमकाने लगा. इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया. घर के अंदर मची चीख-पुकार और शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए. ग्रामीणों और परिजनों ने साहस दिखाते हुए आरोपी आयुष को मौके पर ही पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें… आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रात में ही पंचायत बैठाकर कराया निकाह

पिस्तौल में लोड था जिंदा कारतूस, पुलिस जांच में जुटी

परिजनों के अनुसार, पकड़े जाने के बाद जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से बरामद देशी पिस्तौल में एक जिंदा कारतूस पहले से लोड था. घटना की तुरंत सूचना रोसड़ा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और अवैध हथियार व कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया. रोसड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी को जेल भेजने के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें… आयुष्मान भारत: अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी सुविधाएं, घर बैठे बनेगा कार्ड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel