[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर: बैंक में शराब पार्टी करते असिस्टेंट मैनेजर समेत तीन कर्मी गिरफ्तार

समस्तीपुर: बैंक में शराब पार्टी करते असिस्टेंट मैनेजर समेत तीन कर्मी गिरफ्तार

0
समस्तीपुर: बैंक में शराब पार्टी करते असिस्टेंट मैनेजर समेत तीन कर्मी गिरफ्तार
छापेमारी करती मद्य निषेध विभाग की टीम

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: स्थानीय मद्य निषेध विभाग की टीम ने सोमवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के नीम चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा कार्यालय में शराब पार्टी करते असिस्टेंट मैनेजर सहित तीन बैंक कर्मियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया.

बैंक कार्यालय में चल रही थी शराब पार्टी

पकड़े गए आरोपितों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ वार्ड दो निवासी शिवम कुमार उर्फ अरुण कुमार, नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के छाछु बिगहा निवासी संवर्त कुमार और वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा निवासी ओम प्रकाश सहनी शामिल हैं.

गुप्त सूचना पर टीम ने मारी रेड

उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली थी कि ताजपुर के नीम चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा कार्यालय में कुछ बैंककर्मी शराब पार्टी कर रहे हैं.

सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बैंक शाखा में छापेमारी की. इस दौरान बैंक के अंदर ही तीनों कर्मी नशे की हालत में पकड़े गए.

जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि

छापेमारी के बाद टीम ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें तीनों बैंककर्मियों द्वारा शराब सेवन किए जाने की पुष्टि हुई.

उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel