[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आरटीआई की परिभाषा : डॉ चौधरी

Samastipur News:अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आरटीआई की परिभाषा : डॉ चौधरी

0
Samastipur News:अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आरटीआई की परिभाषा : डॉ चौधरी

Samastipur News:पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के संचार केंद्र स्थित पंचतंत्र सभागार में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के सौजन्य से डॉ. इशा मेमोरियल सिन्हा लेक्चर के तत्वाधान में भारत में महिलाओं के अधिकारों पर आरटीआई का प्रभाव विषय पर संगोष्ठी की गयी. अध्यक्षता कुलपति डा पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने की. मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना आयोग की सचिव डॉ. रश्मि चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ही आरटीआई की परिभाषा होती है. किसी भी संस्थान से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता लाने की दिशा में आरटीआई एक्ट महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सूचना मांगने वालों का पता और ठिकाना किसी भी कार्यालय को मांगने का अधिकार नहीं है. स्वागत करते हुए सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की डीन डॉ. उषा सिंह ने कहा कि सितंबर का महीना पोषण माह के रूप में परिलक्षित है. इस माह में डॉ. एके आदित्य के सहयोग से विवि में स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ भी किया गया है. महिलाओं एवं बच्चों के सुधार से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण होगा. डीएसडब्ल्यू डॉ. रमन त्रिवेदी ने कहा कि महापुरुषों के मेमोरियल कार्यक्रम से लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. डॉ. जेकेपी सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं के पास एक मॉडल होना जरूरी है. डॉ. आदित्य ने कहा कि ज्ञात एवं अज्ञात कारण से संपूर्ण देश में लगभग 20 प्रतिशत लोग गंभीर रोग से पीड़ित हैं. संचालन डॉ. अनुज्ञा भारती ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गीतांजलि चौधरी ने किया. मौके पर डॉ. एके सिंह, सच्चिदानंद, विजया सोनी, सुयश आनंद, श्रेया आनंद, टेक्निकल टीम के सुरेश कुमार, सूरज कुमार, रिशु, अलका आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel