[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर: रोसड़ा बाईपास निर्माण में देरी पर विधायक ने जताई चिंता, पथ निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

समस्तीपुर: रोसड़ा बाईपास निर्माण में देरी पर विधायक ने जताई चिंता, पथ निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

0
समस्तीपुर: रोसड़ा बाईपास निर्माण में देरी पर विधायक ने जताई चिंता, पथ निर्माण मंत्री को लिखा पत्र
विधायक बीरेन्द्र कुमार

रोसड़ा (समस्तीपुर) से मनोज ठाकुर की रिपोर्ट

Samastipur News: रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बीरेन्द्र कुमार ने रोसड़ा नगर में प्रस्तावित बाईपास सड़क निर्माण परियोजना के टेंडर निष्पादन में हो रही देरी पर चिंता जताई है. उन्होंने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है.

शहर में जाम की समस्या बनी बड़ी चुनौती

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि रोसड़ा शहर लंबे समय से गंभीर यातायात जाम की समस्या से जूझ रहा है. शहर के बीचों-बीच से भारी वाहनों का आवागमन होने के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है.

उन्होंने कहा कि रोसड़ा बाईपास का निर्माण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है, जिससे शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी.

टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी

विधायक ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान रोसड़ा बाईपास निर्माण की घोषणा की गई थी. इसके बावजूद परियोजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है.

उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण के लिए कई बार निविदा प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, लेकिन तकनीकी बोली मूल्यांकन का मामला मुख्य अभियंता कार्यालय स्तर पर पिछले चार माह से लंबित है. बार-बार समय बढ़ाए जाने के बावजूद टेंडर का निष्पादन नहीं हो पा रहा है.

निविदा रद्द होने की जताई आशंका

बीरेन्द्र कुमार ने आशंका व्यक्त की कि यदि इसी प्रकार देरी जारी रही तो निविदा फिर से रद्द हो सकती है. इससे जनता में असंतोष बढ़ेगा और परियोजना और अधिक विलंबित हो जाएगी.

उन्होंने पथ निर्माण मंत्री से जनहित में हस्तक्षेप कर टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने तथा निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया है.

लोगों को फैसले का इंतजार

विधायक के पत्र के बाद रोसड़ा बाईपास परियोजना एक बार फिर चर्चा में आ गई है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सरकार जल्द निर्णय लेकर बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण का रास्ता साफ करेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel