[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Smart Meter: स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना

Smart Meter: स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना

0
Smart Meter: स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना

Smart Meter:समस्तीपुर : स्थानीय जितवारपुर प्रखंड परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाये जाने के खिलाफ मंगलवार को धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ता राज्य सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग कर रहे थे. साथ ही इसे गरीब विरोध करार देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतने की चेतावनी दे रहे थे. स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि स्मार्ट मीटर से गरीबों का शोषण होता है. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने की. मौके पर जिलाध्यक्ष रोमा भारती, प्रेमप्रकाश शर्मा, राकेश ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. शाहपुर पटोरी : प्रखंड कार्यालय परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राय की अध्यक्षता में धरना दिया. मोहनपुर : स्मार्ट मीटर के विरोध में मोहीउद्दीननगर के पूर्व विधायक व राजद प्रदेश प्रवक्ता डा. एज्या यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिनेश राय ने की. संचालन रणधीर राय ने किया. सरायरंजन : प्रखंड परिसर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव पासवान की अध्यक्षता में धरना दिया. हसनपुर : स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राम प्रमोद यादव, रामनारायण मंडल, ललन यादव, शंभू भूषण यादव, जयंत सिंह, सुभाष चंद्र झा उर्फ विदुर झा, अमित जायसवाल, शांति देवी, शम्भूशरण यादव, किशोर सिंह, श्यामा झा, शेखर कुमार, महेंद्र आजाद, राम कुमार रमण आदि थे. विभूतिपुर : राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में धरना दिया. रोसड़ा : राजद कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया. प्रखंड अध्यक्ष राम स्वार्थ यादव ने अध्यक्षता की. कल्याणपुर : राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड प्रवक्ता कमलेश प्रसाद राय के नेतृत्व में धरना दिया. दलसिंहसराय : राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबिर हुसैन के नेतृत्व में धरना दिया. शिवाजीनगर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना दिया. अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष घुरन यादव ने की. मोहिउद्दीननगर : प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. नेतृत्व प्रखंड प्रमुख जवाहरलाल राय ने किया. वारिसनगर : राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड अध्यक्ष पवन कुमार राय की अध्यक्षता में धरना दिया. उजियारपुर : प्रखंड मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के खिलाफ धरना दिया. जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने अध्यक्षता की. मोरवा : प्रखंड मुख्यालय में स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने विधायक रणविजय साहू के नेतृत्व में धरना दिया. ताजपुर : स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने मोरवा विधायक रणविजय साहू की अगुवाई में प्रखंड परिसर में धरना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel