[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samatipur : दिसंबर में अब तक बेटिकट से रेलवे को 2.46 करोड़ राजस्व

Samatipur : दिसंबर में अब तक बेटिकट से रेलवे को 2.46 करोड़ राजस्व

0
Samatipur : दिसंबर में अब तक बेटिकट से रेलवे को 2.46 करोड़ राजस्व

समस्तीपुर . सोनपुर मंडल में दिसंबर माह के दौरान टिकट जांच अभियान जारी है. अब तक दिसंबर महीने में 36,775 बेटिकट एवं अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों से 2,46,73,411 का महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ है. विदित हो कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 5,79,713 बेटिकट यात्रियों से कुल 39,01,68,427 रुपया का रेल राजस्व अर्जित किया गया है. बताते चलें कि सोनपुर मंडल में 15 दिसंबर को वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया था. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने बताया कि इस अभियान ने अत्यंत सकारात्मक उपलब्धि दर्ज की गई. इस विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने 4616 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा. इनसे 33,29,495 की राजस्व वसूली की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel