[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Railway news from Samastipur:बरौनी-अहमदाबाद व पवन एक्सप्रेस से लीची आपूर्ति की व्यवस्था में जुटा रेल प्रशासन

Railway news from Samastipur:बरौनी-अहमदाबाद व पवन एक्सप्रेस से लीची आपूर्ति की व्यवस्था में जुटा रेल प्रशासन

0
Railway news from Samastipur:बरौनी-अहमदाबाद व पवन एक्सप्रेस से लीची आपूर्ति की व्यवस्था में जुटा रेल प्रशासन

Railway news from Samastipur:समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन से लीची आपूर्ति के लिए बरौनी अहमदाबाद और पवन एक्सप्रेस में एसएलआर की जुगाड़ करने में रेलवे प्रशासन जुटा है. इस बाबत मुख्यालय से अप्रूवल का इंतजार है. समस्तीपुर जंक्शन के पार्सल विभाग की माने तो फिलहाल तक एसएलआर को लेकर अंतिम कोई निर्णय नहीं हुआ है. बताते चलें कि विगत साल समस्तीपुर जंक्शन को पवन एक्सप्रेस में एक एसएलआर विशेष रूप से लीची लोडिंग के लिए आवंटित किया गया था. हालांकि अब जबकि लीची का पीक सीजन आ रहा है. ऐसे में मुजफ्फरपुर से लीची लोडिंग शुरू भी हो गई है. मगर बगल के समस्तीपुर स्टेशन से अभी लीची लोडिंग की शुरुआत भी नहीं हो पायी है. जहां पहले केवल पवन एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11062 में लीची लदान होता था अब 6 अन्य ट्रेनों में भी पार्सल वैन जोड़ कर लीची लदान की उपलब्ध क्षमता 6 गुना बढ़ा दी गई है.

समस्तीपुर के टीआई बने सहरसा के स्टेशन अधीक्षक

समस्तीपुर : सहरसा जंक्शन पर यार्ड में हुए हादसे के बाद स्थानांतरण का दौड़ जारी है. समस्तीपुर जंक्शन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर एसके मलिक को फिलहाल सहरसा जंक्शन का अतिरिक्त प्रभार देते हुए नया स्टेशन अधीक्षक बनाया गया है. 1 से 2 दिनों में वह सहरसा जंक्शन का प्रभार ले लेंगे. बताते चलें कि पूर्व स्टेशन अधीक्षक को घटना के बाद रेल प्रशासन ने निलंबित कर रखा है. सहरसा में विगत दिनों शंटिंग के दौरान दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उसमें एक कर्मचारी का हाथ कट गया था जबकि दूसरे का पांव कट गया. घटना के बाद लापरवाही को लेकर पांच कर्मचारियों को रेल प्रशासन ने निलंबित कर रखा है. इसमें परिचालन से जुड़े अधिकतर कर्मचारी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel