[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:पीजी प्रथम सेमेस्टर : नामांकन के लिए आज जारी होगी औपबंधिक सूची

Samastipur News:पीजी प्रथम सेमेस्टर : नामांकन के लिए आज जारी होगी औपबंधिक सूची

0
Samastipur News:पीजी प्रथम सेमेस्टर : नामांकन के लिए आज जारी होगी औपबंधिक सूची

Samastipur News:समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए आवेदित अभ्यर्थियों की औपबंधिक सूची 16 सितंबर को जारी किये जाने को घोषणा की है. अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के बेवसाईट www.lnmu.ac.in के नामांकन पोर्टल पर ऑनलाइन के माध्यम से औपबंधिक सूची में आवेदित विषय को छोड़ कर ऑनलाइन अन्य सभी प्रकार की त्रुटि का सुधार 16 से 17 सितंबर तक कर सकते हैं. त्रुटि में सुधार करने के बाद प्रथम चयन सूची 22 सितंबर को प्रकाशित करने का निर्णय लिया है. चयनित अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट से यूजर आईडी एवं पासवर्ड के द्वारा लॉग-इन कर अपना चयन-पत्र डाउनलोड करेंग. प्रथम सूची में चयनित अभ्यर्थी का आवंटित विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों स्नातकोत्तर अध्यापन वाले महाविद्यालयों में नामांकन 23 से 27 सितंबर तक लिया जायेगा. बताते चलें कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 सीबीसीएस पद्धति में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू की गई थी. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 1 से 12 सितंबर 2025 तक सामान्य शुल्क पर आवेदन व 13 और 14 सितंबर 2025 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने को कहा गया था. स्नातक तृतीय खंड (सत्र 2022-25) का रिजल्ट विलंब से जारी होने के कारण पीजी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी थी. जानकारी के अनुसार विवि के 22 पीजी विभाग सहित दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के 12 पीजी अध्ययन वाले कॉलेजों के 24 विषयों में 14460 सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन लिया गया है. दरभंगा के 22 पीजी विभाग में 2400 सहित पांच पीजी अध्ययन वाले कॉलेजों में कुल 5604 सीट है. इसी तरह समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर में 1080, बीआरबी कॉलेज में 500 व आरबी काॅलेज दलसिंहसराय में मात्र 480 सीट यानी कुल 2060 सीटों पर पीजी की पढ़ाई पर होती है. हालांकि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने जिले के चिन्हित कुछेक अंगीभूत कॉलेजों में सीमित विषयों में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति तो दे दी है लेकिन सीट से संबंधित जानकारी नहीं उपलब्ध कराने के काम संशय की स्थिति कायम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel