[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:प्रखंड स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक में प्रस्तावों पर लगी मुहर

Samastipur News:प्रखंड स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक में प्रस्तावों पर लगी मुहर

0
Samastipur News:प्रखंड स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक में प्रस्तावों पर लगी मुहर

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है. इन लाभकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत है. यह बातें प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने कही. संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने किया. इसमें वर्तमान समय में अस्पताल की मूलभूत समस्याओं का निदान व बेहतर संचालन के बारे में विचार किया गया. इस अवसर पर समिति सदस्य रुक्मिणी देवी ने कहा कि सीएचसी के समुचित विकास के लिए रोगी कल्याण समिति भरपूर सहयोग करेगी, ताकि प्रखंड की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. इस दौरान सीएससी में पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, बाहर में शेड लगाने, हर्बल गार्डन को विकसित करना, ओपीडी में चिकित्सकों व मरीजों को बैठने की बेहतर सुविधा करना, रंगरोगण, चाहरदिवारी निर्माण, मुख्य गेट के सामने ऑटो पार्किंग को मुक्त कराना सहित अन्य मुद्दों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई. वहीं बीएलटीएफ की बैठक में सीएचसी में प्रति दिन टीकाकरण कराने, सेफ्टी पीठ निर्माण, चिन्हित सेशन साइट पर नियमित रुप से स समय एएनएम की उपस्थिति व प्रखंड के सभी एचएससी व एपीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर मौजूदगी पर बल दिया गया.अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम हमेशा प्रयत्नशील रहेगी. इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक बहाव आलम, यूनिसेफ के बीएमसी अजय कुमार, डब्लूएचओ के दिलीप ठाकुर, एलएस पूजा कुमारी, क्रांति कुमारी, नवनीत कुमार, अशोक राय,मनोज राम,गीतांजलि कुमारी, संतोष पासवान,जितेश सिंहा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel