चिकन नेक की कनेक्टिविटी और भी बेहतर
इस योजना के पूरा हो जाने के बाद नॉर्थ ईस्ट से मिथिलांचल का इलाका जुड़ जायेगा. चिकन नेक कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जायेगी. साथ ही बीरगंज में कंटेनर टर्मिनल को भी इसका लाभ मिलेगा. बताते चलें कि दरभंगा से समस्तीपुर रेल खंड का पहले ही दोहरीकरण का काम चल रहा है. ऐसे में एक तरह से समस्तीपुर से दरभंगा-सीतामढ़ी-नरकटियागंज का दोहरीकरण का काम हो जायेगा. जबकि विगत साल ही गोरखपुर से पनियाहवा के बीच दोहरीकरण की कार्य योजना को रेलवे ने मंजूरी दी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
