[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर विधवा की गला काट कर हत्या, घर में खून से सनी मिली लाश

विधवा की गला काट कर हत्या, घर में खून से सनी मिली लाश

0
विधवा की गला काट कर हत्या, घर में खून से सनी मिली लाश

विद्यापतिनगर (समस्तीपुर). जट्टावाली भगतिनी के नाम से परिचित मऊ धनेशपुर दमदमा वार्ड दो की विधवा उर्मिला देवी की निर्मम हत्या बुधवार की रात गला काट कर दी गयी. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. महिला की हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस के हाथ-पांव फूल रहे हैं. ग्रामीण भी इस घटना से अचंभित हैं. महिला का किसी से विवाद नहीं था. वह सड़क किनारे झोपड़ीनुमा घर बनाकर अकेले रहती थी. संतानविहीन महिला के पति गंगो पासवान का निधन कुछ वर्ष पूर्व हो गया था. महिला एक भैंस पालने के साथ मजदूरी कर जीवन व्यतीत कर रही थी. पहचान के अनुरूप ग्रामीण परिवेश में झाड़-फूंक का काम भी करती थी. गुरुवार को सुबह घर के आगे खूंटे से बंधी भैंस जब बार-बार चारे के लिए पशुपालक को आवाज दे रही थी, तब पड़ोसी ने भैंस की मालकिन की खबर ली. खोजबीन में विधवा की लाश उसके बिछावन पर मिली. उसकी गला काटकर हत्या की गयी थी. पुलिस की मानें तो हत्या अन्यत्र की गयी प्रतीत होती है. लाश वाले बिछावन पर ज्यादा खून का धब्बा नहीं पाया गया है. एसएचओ फिरोज आलम ने हत्या की गुत्थी का पता लगाने में फोरेंसिक टीम की मदद लिये जाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel