[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर अभाविप ने किया छात्रों को राष्ट्र सेवा के कार्य के लिए प्रेरित

अभाविप ने किया छात्रों को राष्ट्र सेवा के कार्य के लिए प्रेरित

0
अभाविप ने किया छात्रों को राष्ट्र सेवा के कार्य के लिए प्रेरित

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला बैठक जिला संयोजक कुंदन यादव के अध्यक्षता हुई. इसमें मुख्य रूप से आगामी प्रांत अभ्यास वर्ग, 9 जुलाई स्थापना दिवस, भगिनी निवेदिता व्यक्तिगत विकास शिविर समापन समारोह, आयाम कार्य गतिविधि पर चर्चा हुई. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने बताया कि विद्यार्थी परिषद आगामी 9 जुलाई को अपना 75 वर्ष पूर्ण कर 76वें वर्ष में प्रवेश करेगी. परिषद की यह यात्रा समाज को नई दिशा देने का काम किया है. परिषद इस दौरान न ही खुद लक्ष्य से डिगा है न ही किसी को डिगने दिया है. परिषद ने राष्ट्र सर्वोपरी मानकर छात्रों को राष्ट्र के कार्य के लिए प्रेरित किया है. इस वर्ष स्थापना दिवस को विद्यार्थी परिषद एक सप्ताह तक मनायेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. विभाग संयोजक अनुपम कुमार झा ने बताया कि उत्तर बिहार का प्रांत अभ्यास वर्ग 21 से 24 जून तक सिवान में आयोजित होगा. समस्तीपुर जिला से भी 15 लोग अपेक्षित हैं. इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सैद्धांतिक भूमिका, वैचारिक प्रबोधन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा. मौके पर जिला संयोजक कुंदन यादव, सह संयोजक केशव माधव, नगर मंत्री शुभम कुमार, विनीत कुमार, आलोक कुमार, प्रिंस कुमार, निक्कू आर्य, सुधांशु कुमार, अमन कुमार, अनुराग कुमार, अमृत झा, नमिता कुमारी, प्रिया कुमारी, जानवी कुमारी, तनीषा, ज्योति कुमारी, सृष्टि कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel